फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बस से उतरते समय परियोजना विश्लेषक घायल, रिपोर्ट

Sun, 31 May 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अधिकारी ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया
विज्ञापन

संतकबीरनगर। नगर निकाय में तैनात परियोजना निदेशक के पद पर कार्यरत महिला ने अज्ञात रोडवेज बस चालक और परिचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बस्ती जनपद के मोहल्ला ओरिजोत कटेसर पार्क निवासी प्रिया यादव ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) में वह परियोजना विश्लेषक के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में वह नगर पालिका परिषद बस्ती, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद और नगर पंचायत मगहर की प्रभारी के रूप में कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रिया ने बताया कि 20 मई को वह अपने निजी आवास बस्ती से रोडवेज बस से मगहर जा रही थीं। उन्होंने चालक और परिचालक से अनुरोध किया था कि उन्हें मगहर तिराहे पर उतार दें। आरोप है कि बस रुकने के बाद जैसे ही वह उतरने लगीं, चालक ने लापरवाही करते हुए बस को तेज गति से आगे बढ़ा दिया। बस आगे बढ़ने से वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर गईं, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
मेडिकल परीक्षण और सीटी स्कैन रिपोर्ट में सिर की हड्डियों और सिर में चोट और ब्रेन इंजरी की पुष्टि होने की बात कही गई है। पीड़िता का कहना है कि दुर्घटना के कारण उन्हें शारीरिक पीड़ा और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि महिला अधिकारी की तहरीर पर मामले में आरोपी अज्ञात बस चालक व परिचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें