संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में बृहपतिवार को आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई।
बैठक में उप निदेशक कृषि ने अवगत कराया कि नेशनल मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एवं टेक्नोलॉजी योजना अंतर्गत नवीन उन्नत तकनीकी ज्ञान एवं उपलब्धियां को कृषि क्षेत्र में लागू किए जाने के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे। कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण अंतर्गत गत वर्ष किसानों को करनाल में भारतीय गेहूं एवं जो अनुसंधान संस्थान, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान, प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण गुरुकुल संस्थान, नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय मथुरा में प्रशिक्षण एवं प्रमाण प्रदान किया गया।
कृषि में उन्नतशील तकनीकी बीज एवं कृषि निवेश का प्रयोग करने से सभी प्रदर्शनों में जनपद के औसत से अधिक उत्पादकता प्राप्त हुई है। इस वर्ष भी कृषि विभाग के अतिरिक्त पशुपालन उद्यान एवं मत्स्य पालन में किसानों को जागरूक व प्रशिक्षित किए जाने के लिए लक्ष्य आवंटित किए गए।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना अंतर्गत उपनिदेशक कृषि ने जनपद में अनुदान पर गेहूं धान एवं दलहन के बीच डीबीटी के माध्यम से किसानों को ऑनलाइन बुकिंग कराए जाने की व्यवस्था पर चर्चा की गई।
इस वर्ष गेहूं अंतर्गत 3662 , धान 261, दलहन 17 कुंतल एवं उन्नतशील क्लस्टर प्रदर्शन के कुल 1650 हेक्टेयर लक्ष्य दिए गए हैं। किसानों को पोस्ट हार्वेस्ट तकनीकी अंतर्गत लघु गोदाम थ्रेशिंग फ्लोर, ट्रिपल तिरपाल बखरी एवं मिलेट प्रोसेसिंग यूनिट के लक्ष्य प्राप्त हुए न हैं।