आस्था व उत्साह के साथ मनाई गई वसंत पंचमी
- स्नान, दान, पूजन, हवन के साथ आयोजित हुए कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में आस्था और उत्साह के साथ वसंत पंचमी मनाया गया। इस दौरान लोगों ने मां सरस्वती की पूजा की। वहीं पवित्र नदियों में स्नान करके दान भी किया। विद्यालयों में हवन-पूजन भी किया गया।
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार वसंत पंचमी के पर्व पर सरयू नदी के बिड़हर घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान करके दान किया। गायत्री शक्ति पीठ मुखलिसपुर में गायत्री मंत्र का जाप, गायत्री चालीसा व गीता का पाठ करके दीप जलाया गया। शक्ति पीठ के मुख्य अर्जक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि वसंत पंचमी का मतलब मानव के अध्यात्मिक उत्थान की ओर कदम बढ़ना है। 200 गायत्री परिजन 40 दिनों तक अपने घरों पर गायत्री मंत्र का जाप व लेखन करने का संकल्प लिया। रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज ठकुराडाड़ी में बोर्ड परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हवन किया गया। प्रबंधक रविंद्र प्रकाश मौर्य, गौरव कुमार मौर्य, रामकेवल यादव, पवन यादव, प्रदीप मौर्य, श्यामजीत, अशोक, राकेश, कृष्णचंद्र, सीमा, सपना, ज्योति, इमराना, पम्मी, सितारा, सलमा, सचिन आदि लोग मौजूद रहे।
कूड़ी लाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खलीलाबाद हर्षोल्लास के साथ सरस्वती पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सिंह, गोविंद, सूदक्षिणा, दिनेश, दयाशंकर, अरविंद, करुणेश, चंचल, प्रदीप आदि उपस्थित रहे।
हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मां सरस्वती की आराधना के साथ लोगों ने वसंत ऋतु की अगवानी की। एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में प्रबंधक राकेश चतुर्वेदी ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। वेद प्रकाश पांडेय, मनोज पांडेय, प्रेम प्रकाश पांडेय, हरिश्चंद यादव आदि मौजूद रहे। सूर्या इंटर नेशनल एकेडमी में सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी, सबिता चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव,चिंतामणि उपाध्याय, नीतेश, आशुतोष पांडेय और बलराम यादव आदि उपस्थित रहे।
कालिका प्रसाद साधू शरण इंटर कॉलेज हरिहरपुर में वसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। मां सरस्वती का पूजन अर्चन करने के बाद मिष्ठान का वितरण किया गया। इस दौरान प्रबंधक अमरेंद्र पांडेय, रघुनंदन त्रिपाठी, वंश विकास पांडेय, स्कंद पांडेय, मुन्ना यादव, मनीष यादव, राम भागवत यादव आदि मौजूद रहे। माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद में सरस्वती पूजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र प्रताप शाही, अखंड प्रताप सिंह, डॉ. आशा राम, विद्याधर मिश्र, प्रीति सिंह, रोहित कुमार राय, डॉ. संतोष कुमार चंद्र, महेश कुमार गुप्ता, श्रवण कुमार कुशवाहा, नीलम श्रीवास्तव, सुनीता सिंह आदि मौजूद रहे।