फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्गुण भजनों से कबीरमय हुआ माहौल, संतों ने ली दीक्षा

विज्ञापन
मगहर कबीर चौरा परिसर में सत्संग व कबीर भजन करते कबीर पंथ के संतगण। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
निर्गुण भजनों से कबीरमय हुआ माहौल, संतों ने ली दीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। बुधवार को कबीर चौरा परिसर में सद्गुरु कबीर का 503वां परिनिर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कबीर दास के निर्गुण भजनों के गायन से माहौल कबीरमय हो गया। इस मौके पर विभिन्न प्रांतों एवं स्थानों से आए संतों ने महंत से दीक्षा ग्रहण किया।
कबीर साहेब की स्मृति में परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर हो रहे कार्यक्रम में कबीर भक्तों एवं अनुयायियों के आने का क्रम जारी है। दूसरे दिन बुधवार को प्रात: काल सर्व प्रथम ध्वज का विधि विधान से पूजन कर ध्वजारोहण किया गया। उसके बाद महंत विचार दास के नेतृत्व में बीजक पाठ व हवन किया गया। इस दौरान निर्गुन भजन, प्रवचन का कार्यक्रम संपंन हुआ। इस बीच गुजरात के मेहसाणा, यूपी के बलरामपुर और गाजीपुर के संतों के साथ अन्य जगहों से आए लोगों ने महंत विचार दास से दीक्षा प्राप्त की। इसी दौरान बिहार, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश से आए कबीर भक्तों ने गुरू दीक्षा भी ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर हरिशरण शास्त्री, महंत कन्हैया दास और अमृतदास ने कबीर के निर्गुण भजन को सुनाकर माहौल को कबीरमय बना दिया। महंत विचार दास ने कहा कि कबीर साहेब हमेशा मानवता के पक्षधर रहे हैं। कबीर ने वाह्य आडंबरों, कुरीतियों, जाति-पाति का विरोध किया। उनके विचारों को अंगीकृत करने से समाज एवं मानव जीवन को सफल बनाया जा सकता है। महंती दीक्षा लेने वालों में डॉक्टर श्याम बिहारी शास्त्री, अमृत दास प्रमुख रूप से शामिल हैं। इस अवसर पर केशव दास, राम लखन दास उर्फ लाल बाबा, राजू दास अहमदाबाद, प्रेम दास राजगढ़, धर्मदास मुजफ्फरनगर, अब्दुल्लाह खां, अरविंद दास शास्त्री, पुजारी शांतिदास, कन्हैया दास, राम शरणदास, विनोद दास, मनोज दास, दिनेश दास, अवधेश दास, मारुफ, रामबृक्ष राय उर्फ नागा बाबा, विजय तिवारी, अली हुसेन, बदरे आलम, रियाज अहमद, मजार के मुतवल्ली खादिम हुसेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें