बेलहर कला के ग्राम पंचायत पिपरा प्रथम में मूर्ति स्थापना के लिए निकाली गई यात्रा-संवाद
लोहरौली। बेलहर कला के ग्राम पंचायत पिपरा प्रथम टोला करमहवां मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना के लिए झांकी निकाली गई। झांकी नवनिर्मित मंदिर से शुरू हुई।
यह मूर्ति स्थापना एवं मंदिर निर्माण कार्य ग्रामीणों के सौजन्य से आयोजित किया गया है। झांकी में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए मां दुर्गा की मूर्ति के साथ राजघाट स्थित बाबा मोहकम दास स्थान पहुंचे। क्षेत्र में स्थित राजघाट पर विधि-विधान और अन्य जगहों पर स्थित मंदिर से मूर्ति मिलाप का कार्यक्रम हुआ।
इसके बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान राम वृक्ष यादव, राम प्रवेश पाल, विजय पाल, राम सवारे पाल, शैलेश पाल, कन्हैया लाल यादव, डिप्टी सिंह आदि लोग मौजूद रहे। संवादस