फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लोकल फाल्ट से मगहरवासियों की बढ़ी परेशानी

Wed, 07 Feb 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। बिजली की कटौती व लोकल फाल्ट के चलते मगहवासियों की मुसीबत बढ़ गई है। करीब 15 घंटे से उपभोक्ता परेशान है, लेकिन निगम कर्मी फाल्ट ही ढूंढ नहीं पाए हैं। जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत मगहर के निवासियों को महोत्सव के दौरान सात दिनों तक बिजली की आपूर्ति ठीक ठाक मिलती रही। महोत्सव के समापन के बाद से बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है। सोमवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे से अचानक विद्युत आपूर्ति बंद हो गई और मंगलवार को सायं तक बहाल नहीं हो सकी। बिजली के न रहने से नगर अंधेरे में डूबा रहा। 22 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा भी आरंभ होने वाली है, जिससे परीक्षा की तैयारी में छात्रों को कठिनाई हो रही है। बिजली कहां से फाल्ट है और कब आएगी ऐसे सवालों का बिजली निगम के जिम्मेदार जवाब नहीं दे रहे हैं।

मगहर में पिछले पंद्रह घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित होने से जलापूर्ति नहीं किया जा सका। जिससे विभिन्न वार्डों के निवासियों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा है। अवर अभियंता बेचन प्रसाद का कहना है कि लोकल फाल्ट के चलते समस्या आई है, जिसे दूर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें