फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुक-रुककर हो रही बारिश ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुक-रुककर हो रही बारिश ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
विज्ञापन

-जेसीबी लगाकर खुलवाया गया जाम नाला
-महुली में भारी जलभराव, आने-जाने में दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मुसीबत बढ़ा दी है। जगह-जगह जलभराव होने से लोगों का घरों से निकला मुश्किल हो गया है। सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गईं हैं तो सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से आने-जाने लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
नगर पालिका क्षेत्र खलीलाबाद में मंगलवार को हुई बारिश में जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय के आसपास, मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक जाने वाली सड़क, गोलाबाजार, त्रिपाठी मार्केट, विधियानी मोड आदि क्षेत्रों में भारी जलभराव हो गया है। इस बीच जिला अस्पताल के पास जाम नाला को खोलने के लिए जेसीबी लगानी पड़ी। इसके बाद जल निकासी हुई और लोगों ने राहत की सांस ली। इसी प्रकार अन्य स्थानों पर भी जल निकासी के लिए कर्मचारी जूझते नजर आए।
विज्ञापन

धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार नाथनगर ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत महुली के टैक्सी स्टैंड तिराहे से दुर्गा मंदिर होते हुए दक्षिण तिराहे तक सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर गया है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से सड़क जगह-जगह तालाब का रूप ले चुकी है। इसी तरह की स्थिति दुर्गा मंदिर से हरिजन बस्ती तक जाने वाले मार्ग का है। जहां नालियां जाम होने के कारण गंदा पानी सड़कों परं फैल गया है। कस्ब के दीपक लाल वर्मा, रामानंद गुप्ता, मनोज अग्रहरी, सुरेंद्र मद्धेशिया, राजेश मद्धेशिया, छोटेलाल वर्मा आदि लोगों ने बताया महुली कस्बा के दक्षिण तिराहे से टैक्सी स्टैंड तिराहे तक सड़क पूरी तरह टूट गई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर सड़क लबालब पानी से भर जाती है। बीडीओ विजय कुमार पांडेय ने कहा कि जलभराव की शिकायती पत्र मिलने पर संबंधित विभाग को भेजा गया है। पुन: रिमांडर भेजकर जल निकासी की व्यवस्था ठीक कराई जाएगी।
विज्ञापन

मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार मेंहदावल से घूरापाली जाने वाली सड़क पर बानडुमर गांव के मोड से पहले बीच में होल बन गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इधर बारिश के कारण जल भराव हो गया है, जिससे सड़क और गड्ढे का पता नहीं चल पा रहा है। ऐसे में कभी भी दुर्घटना हो सकती है। जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि अर्जुन यादव ने दूरभाष से इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को देकर सड़क पर बने होल को भरवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें