मेंहदावल। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची से नाम गायब था। जिसे लेकर मतदाता परेशान रहे। नगर के डीएवी इंटर कॉलेज, कन्या प्राथमिक व कन्या जूनियर प्राथमिक विद्यालय उत्तर पट्टी, माॅडल स्कूल प्राथमिक विद्यालय सीयर, प्राथमिक विद्यालय नौदरी, प्राथमिक विद्यालय नटवा, पंचायत भवन एकला समेत कई बूथों पर कई मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से गायब था। हरदिहट्टा वार्ड निवासी असलम ने बताया कि उनके परिवार के पांच सदस्यों में चार लोगों का नाम गायब था। उत्तर पट्टी निवासी मतदाता अर्जुन निषाद ने बताया कि मतदाता सूची में नाम न होने के कारण बिना मतदान किए वापस चले गए। संवाद