मेंहदावल। डीएवी इंटर कॉलेज को चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन के आदेश पर आदर्श बूथ के रूप में तब्दील किया गया था। गुब्बारे तथा स्लोगन से मतदाताओं के आने जाने वाले मुख्य निकास द्वार को सजाया गया था। कालीन बिछी गई थी जो मतदाताओं को आकर्षित कर रही थी। लेकिन परिसर के अंदर मतदाताओं को धूप से बचाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। टैंट आदि नहीं लगाए गए थे जिसके कारण मतदाताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। मतदाताओं को पानी के लिए भटकना पड़ा। संवाद