फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वापस लिया जाए निजीकरण का फैसला : श्रवण

Mon, 22 Sep 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
एसईकार्यालय पर निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते बिजली कर्मी-स्रोत बिजली निगम
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में सोमवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने निजीकरण को निजी घरानों को लाभ पहुंचाने की साजिश करार देते हुए फैसला वापस लिए जाने की मांग की। बिजली कर्मियों ने 23 सितंबर को व्यापक विरोध प्रदर्शन का एलान किया।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के पदाधिकारी श्रवण प्रजापति ने कहा कि नवरात्र, दशहरा आदि को ध्यान में रखते हुए विरोध प्रदर्शन भोजन अवकाश अथवा कार्यालय समय के बाद किया जाएगा, ताकि बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो और उपभोक्ताओं को कोई कठिनाई न झेलनी पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें