फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिचौलियों की मेहरबानी, निजी अस्पताल मालामाल

विज्ञापन
जिला अस्पताल के बाहर प्राइवेट पैथालॉजी की भरमार-संवाद
विज्ञापन
- जिला अस्पताल के 300 मीटर के दायरे में संचालित हो रहे हैं 10 निजी अस्पताल और 12 पैथाेलॉजी सेंटर
विज्ञापन

- सीएमओ ने टीम गठित कर छापामार कार्रवाई करने की बात कही
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में बिचौलियों की मेहरबानी से निजी अस्पताल व पैथाेलॉजी संचालक मालामाल हो रहे हैं। अल्ट्रासाउंड की ज्यादातर जांच बाहर हो रही है। पिछले माह डीएम के निरीक्षण में महिला विंग में 60 प्रतिशत जांच बाहर की पाई गई थीं। इसके बाद डीएम ने नाराजगी जाहिर की थी। अस्पताल के 300 मीटर के दायरे में 10 निजी अस्पताल और करीब 12 पैथाेलॉजी संचालित हैं।
जिला अस्पताल में आए दिन मरीज माफिया अस्पताल में भर्ती मरीजों को झांसा देकर निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी में ले जाते हैं। यही नहीं, मेडिकल स्टोर पर भी दलाल डेरा डाले रहते हैं। जिला अस्पताल में सबसे ज्यादा महिला दलाल सक्रिय हैं। छह माह पूर्व एक महिला दलाल मरीज को बाहर ले जाते हुए पकड़ी गई थी। अस्पताल प्रशासन के तहरीर न देने के कारण केस दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के 300 मीटर के दायरे में 10 निजी अस्पताल के साथ ही करीब 12 पैथाेलॉजी संचालित हैं। अगर सरकारी अस्पताल की व्यवस्था सही होती तो मरीजों को इसका लाभ मिलता। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए एक ही रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती है। इसकी वजह से वह कुछ देर एमसीएच विंग में तो कुछ देर जिला अस्पताल में मरीजों का अल्ट्रासाउंड करते हैं। इसकी वजह से प्रसूता महिलाओं को परेशान होना पड़ता है।
पिछले माह डीएम आलोक कुमार ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। जहां महिला विंग में ज्यादातर अल्ट्रासाउंड बाहर के पाए गए थे। इस पर डीएम ने सीएमएस से नाराजगी जाहिर की थी।
000000000000000

मरीज को बाहर ले जाने पर हो चुका है हंगामा

जिला अस्पताल में आठ माह पूर्व एक मरीज को बाहर अल्ट्रासाउंड के लिए ले जाने पर परिजनों ने हंगामा किया था। एक महिला दलाल जबरन मरीजों को बाहर अल्ट्रासाउंड के लिए ले जा रही थी। जब परिजनों ने मना किया तो महिला उनसे भिड़ गई। इसके बाद पुलिस और अस्पताल के चिकित्सक पहुंच गए, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया था।
000000000000000
एक अल्ट्रासाउंड के बदले 200 रुपये कमीशन
अगर किसी प्रसूता को महिला दलाल लेकर बाहर पैथाेलॉजी पर अल्ट्रासाउंड कराती है तो उसके बदले उन्हें 200 रुपये कमीशन मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें चिकित्सक का भी कमीशन तय रहता है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में इस तरह की महिला दलाल अक्सर दिखती हैं। जब उन्हें आभास होता है कि जांच होनी है तो वह मौके से गायब हो जाती है।
000000000000000

छापेमारी के लिए टीम है गठित
स्वास्थ्य विभाग की मानें तो हर ब्लॉक में सरकारी अस्पतालों पर नजर रखने के लिए टीम का गठन किया गया है। इसमें अधीक्षक समेत दो अन्य सदस्य शामिल हैं। टीम को सक्रिय करने की तैयारी है। विभाग का कहना है कि सीएम ने भी मरीज माफियाओं पर नकेल कसने का निर्देश दिया है। इसके क्रम में कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

0000000000000
अस्पतालों में बाहरी का प्रवेश पूरी तरह से रोका जाएगा। जांच टीम को सक्रिय किया जाएगा। जल्द ही अस्पतालों में औचक छापेमारी कर मरीजों का शोषण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. रामानुज कनौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें