फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: समस्या समाधान दिवस पर बंदियों ने बताईं समस्याएं

विज्ञापन
जेल में कैदियों की समस्याओं को सुनते हुए लीगल एंड ​​डिफेंस काउंसिल के सदस्यगण ।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश महेंद्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में शुक्रवार को लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सदस्य जिला कारागार पहुंचे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव व अपर जिला जज फास्ट ट्रैक द्वितीय देवेंद्र नाथ गोस्वामी की पहल पर बंदी समस्या समाधान दिवस पर कार्यक्रम में बंदियों की समस्याएं सुनी गईं।
विज्ञापन

गुजरात के ओडोव थानाक्षेत्र के निवासी जिग्नेश ने बताया कि उसकी उम्र 25 वर्ष है। जमानत उच्च न्यायालय से सशर्त मंजूर हो चुकी है। शर्त न पूरा कर पाने के कारण रिहाई नहीं हो पा रही है। महुली थाना क्षेत्र के नगरापार निवासी रामाज्ञा ने बताया कि बहू ने स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अब पूरा परिवार जेल में निरुद्ध है। इसी थानाक्षेत्र के गौरा गांव निवासी सूर्य प्रताप उर्फ सूरज पांडेय ने कहा कि उसे वारंट पर गिरफ्तार कर लिया गया है।
उसने जिला कारागार से रिहा कराने की गुहार लगाई। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित बंदियों की विभिन्न समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण की बात कही। उन्होंने बंदियों को संबोधित करते हुए अधिवक्ता न होने की स्थिति में निशुल्क पैरवी की प्रकिया बताई।
विज्ञापन

इस दौरान जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल संजीव कुमार पांडेय, मो. दानिश, प्रज्ञा श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह, गीता रानी तथा जेल पैरालीगल वालंटियर समेत विभिन्न बंदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें