फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बंदी समस्या समाधान दिवस में कैदियों ने रखीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह की पहल पर शुक्रवार को जिला कारागार में बंदी समस्या समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जेल में निरुद्ध बंदियों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। घनघटा थाना क्षेत्र के रामपुर मध्य गांव निवासी रामानंद ने बताया कि वह गांजा रखने के आरोप में जेल में निरुद्ध हैं। उन्होंने कहा कि उनके विरुद्ध कोई अन्य मुकदमा नहीं है और उन्होंने सरकारी अधिवक्ता के माध्यम से कानूनी सहायता उपलब्ध कराते हुए रिहाई में सहयोग की मांग की।
वहीं बेलहर कला थाना क्षेत्र के लोहरसन गांव निवासी अहमद अली ने बताया कि वह चोरी के आरोप में जिला कारागार में बंद हैं। उन्होंने निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने तथा मुकदमे में कानूनी सहायता दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

इसी क्रम में बेलहर कला थाना क्षेत्र के बनौली गांव निवासी छोटू राजभर ने बताया कि जमानत स्वीकृत होने के बावजूद जमानतदार न मिलने के कारण वह जेल से रिहा नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने भी आवश्यक कानूनी सहायता की मांग की।
बंदी समस्या समाधान दिवस के दौरान दर्जनों बंदियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। लीगल एड डिफेंस काउंसिल की ओर से सभी मामलों का परीक्षण कर नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डिप्टी जेलर हरिकेश, जेल पीएलवी सुनील कुमार सहित कारागार प्रशासन के अधिकारी एवं बंदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें