फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डिफेंस काउंसिल के पैरवी से कैदी रिहा

Tue, 13 Aug 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- छह माह से जिला कारागार में रहा निरुद्ध
विज्ञापन


संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह की पहल पर पैरवी के अभाव में लगभग छह माह से जिला कारागार में निरुद्ध एक कैदी रिहा हो गया। चोरी के कथित मामले में जेल में निरुद्ध कैदी की जमानत लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के द्वारा कराई गई है।
लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मेंहदावल बाईपास निवासी मनीष यादव चोरी के मामले में नौ फरवरी से जिला कारागार में निरुद्ध रहा। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न रहने के कारण उसके मामले में पैरवी नहीं हो पा रही थी। लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता संजीव कुमार पांडेय, मो. दानिश जिला कारागार पहुंच कर समस्याओं से अवगत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैदी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के नाम दर्ज मामले में मुकामी पुलिस द्वारा फर्जी तरीके से नामजद कर अभियुक्त बना दिया। इतना ही नहीं एक अन्य मामले में भी उसे अभियुक्त बनाकर जेल भिजवा दिया गया। मामले में लीगल डिफेंस काउंसिल सिस्टम की असिस्टेंट प्रज्ञा श्रीवास्तव के द्वारा जमानत दाखिल किया गया। न्यायालय से जमानत मिलने पर वह सोमवार को लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के कार्यालय पहुंचकर आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें