फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 100 से कम नामांकन वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को मिलेगी नोटिस

Thu, 06 Jun 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों पर शासन की विशेष नजर टिक गई है। अब इन स्कूलों में छात्र संख्या कम होने पर प्रधानाध्यापकों को नोटिस देने की तैयारी है। अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को लेकर यू- डायस पोर्टल पर अपडेट होने वाली जानकारी में छात्र संख्या में गिरावट देखी जा रही है। इसे देखते हुए शासन स्तर से बीएसए को निर्देश जारी हुए हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर अब ऐसे स्कूलों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां छात्र संख्या 100 से कम है। शासन से निर्देश जारी हुए है कि अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में छात्र संख्या 100 से कम होना सीधे तौर पर अनुदान की शर्तों का उल्लंघन है। इसको देखते हुए चिन्हित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। सुधार न होने की स्थिति में इन स्कूलों पर शिकंजा भी कसा जाएगा। बीएसए अमित सिंह ने बताया कि अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों के संबंध में निर्देश जारी हुए है। 100 से कम नामांकन वाले स्कूलाें को चिन्हित किया जा रहा है। इसके बाद नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जाएगी। इसमें सुधार न होने पर अन्य विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें