फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका निलंबित

Tue, 01 Dec 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नाथनगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर में नए शैक्षिक सत्र 2015 शुरू होने के बाद से ही विद्यालय पर एमडीएम नहीं बन रहा था। इसकी शिकायत गांव के लोगों ने खंड शिक्षा अधिकारी नाथनगर से की थी। इसके साथ ही ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापिका पर विद्यालय समय से न आने की भी शिकायत की थी। खंड शिक्षा अधिकारी नाथनगर ने मामले की जांच की थी। बीएसए महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मार्च 2015 से विद्यालय पर खाना नहीं बन रहा था। कई बार वहा के प्रधानाध्यापिका को निर्देश दिया गया, उसके बाद भी बच्चों के लिए खाना नहीं बनवाया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी को दी गई थी। खंड शिक्षा अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की है। जिसके विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को एमडीएम न बनवाने का दोषी पाया गया है। उन्होंने कहा कि सत्र प्रारंभ से लेकर अभी तक भोजन न बनवाने के आरोप में प्रधानाध्यापिका सुमनलता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रधानाध्यापिका को बीआरसी नाथनगर से संबद्ध कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी बेलहर कला को दी गई है और उनसे जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि जिस विद्यालय पर एमडीएम में लापरवाही मिलेगी तो वहा पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें