बरदहिया बाजार में बिहार, नेपाल व अन्य प्रदेशों से लोग कपड़े की खरीदारी करने आते है। रविवार और सोमवार को बाजार लगती है। जहां बड़े पैमाने कपड़ों का कारोबार होता है। यहां पर हर तरह के कपड़े बिकते है। व्यापारी फुटपाथ से लगायत दुकान में अपना कारोबार करते है। पिछले कई वर्षों से बरदहिया में व्यापार होता चला आ रहा है। सोमवार को कपड़ा व्यापारी घनश्याम और संजीव कुमार के पास से साढ़े तीन लाख रुपये कुछ युवक लेकर भाग गए। घटना के बाद से व्यापारी में दहशत में है। व्यापारियों ने बताया कि पिछले 23 नवंबर को भी गोला बाजा निवासी मनोज जायसवाल जो होजरी का कारोबार करते है उनके दुकान से चोरों ने तीन लाख रुपये उड़ा दिए थे। आए दिन यह घटना हो रही है। पुलिस सूचना मिलने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती है। व्यापारियों ने कहा कि रविवार और सोमवार को रात दिन बाजार लगती है। व्यापारियों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है।