फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डारीडीहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
डारीडीहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन

रसोई घर बनवाने में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई
संतकबीरनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार ने सेमरियावां क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय अशरफपुर का निरीक्षण किया। इसमें पाया कि विद्यालय में रसोई घर नहीं बना है, जबकि इसके लिए एक लाख उन्नीस हजार रुपये आहरित किण् गए हैं। इस मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक अजीत कुमार सिंह को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। ऐसे में उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
बीएसए ने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय रजापुर सरैया का भी निरीक्षण किया गया। इसमें रसोई घर अर्ध निर्मित पाया गया। यहां भी रसोई घर के निर्माण की जिम्मेदारी अजीत कुमार सिंह पर थी। उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच के संबंध में प्राथमिक विद्यालय डारीडाहा पहुंचे तो अजीत कुमार सिंह उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कर नदारद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्याह्न भोजन रजिस्टर में विद्यार्थी संख्या नहीं भरा था। मध्याह्न भोजन मेन्यू के अनुसार नहीं बना था। प्रकरण की जांच खंड शिक्षाधिकारी हैंसर बाजार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें