फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एडीएम को सौंप गई जांच, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम को सौंप गई जांच, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

सहकारिता विभग से जुडे़ वायरल ऑडियो का डीएम ने लिया संज्ञान
संतकबीरनगर। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने सहकारिता विभाग से जुड़े लेनदेन के वायरल ऑडियो का संज्ञान लिया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को प्रकरण की जांच एडीएम को सौंपी है। एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी है।
बुधवार को एक सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) और सचिव के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें रकम की लेनदेन की बातचीत हो रही है। जबकि दूसरे वायरल ऑडियो में एआर कोआपरेटिव से एक सचिव से बातचीत हो रही है। इसमें नेदुला के पास सामान लाकर देने की बात कही जा रही है। इस संबंध में पूछने पर एआर कोआपरेटिव हरि प्रसाद ने खुद की विभागीय सचिव से बातचीत होने की बात स्वीकार की, लेकिन वायरल ऑडियो को काफी पुराना बताया। इसमें कुछ जरूरत के सामान मंगाने की बात कही है।
विज्ञापन

दूसरा ऑडियो उनके विभाग के सहायक विकास अधिकारी अरविंद कुमार झा से एक सचिव के भाई से बातचीत की होना बताया। इसमें कुछ लेनदेन की बात होने का जिक्र है। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि सहकारिता विभाग से जुड़े लेनदेन के वायरल ऑडियो का संज्ञान लेकर एडीएम को जांच अधिकारी नामित कर दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जैसी स्थिति होगी, वैसी कार्रवाई की जाएगी।
...
डीएम की कमेटी शुरू नहीं कर पाई जांच
सांसद निधि में कमीशन मांगने के वायरल ऑडियो का मामला
संतकबीरगर। सांसद निधि में कमीशन मांगने के वायरल ऑडियो के प्रकरण में सांसद प्रवीण निषाद ने सीएम और डिप्टी सीएम से शिकायत की है। उन्होंने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। उधर, डीएम की कमेटी ने अब तक जांच शुरू नहीं कर पाई है।
सांसद निधि से कराए गए विकास कार्यों में कमीशन के बाबत पीडी सुरेंद्र कुमार गुप्त और नाथनगर ब्लॉक के लेखाकार तरुण कुमार शांडिल्य के बीच हुई वार्ता का ऑडियो सोमवार को वायरल हुआ था। वायरल ऑडियो में सीडीओ के नाम का जिक्र किया गया है। प्रकरण में मंगलवार को पीडी सुरेंद्र कुमार गुप्त निलंबित कर दिए गए हैं। लेखाकार पर कार्रवाई होना शेष है। जबकि सीडीओ अतुल मिश्र लखनऊ तलब किए गए थे।
विज्ञापन

सीडीओ अतुल मिश्र ने बताया कि लेखाकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। लेखाकार वैष्णो देवी दर्शन करने गए हैं। उसका जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि इस प्रकरण का शासन ने स्वत: संज्ञान लिया है। शासन के निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें