फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विज्ञान प्रदर्शनी में प्रिंस को मिला प्रथम स्थान

Wed, 28 Jan 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। कक्षा 11 एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता एवं विज्ञान प्रदर्शनी में बाल विद्यालय प्रसादपुर के छात्र प्रिंस कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

बाल विद्यालय प्रसादपुर के प्रबंधक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गीडा में रीजनल स्तर पर ली गई परीक्षा में करीब 1000 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के छात्रों ने अपने अपने नवाचारी विज्ञानप्रोजेक्ट और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बीच प्रिंस कुमार ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन वैज्ञानिक समझ और नवाचार के दम पर निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए पहला स्थान हासिल किया। प्रिंस कुमार कि इस उपलब्धि पर विद्यालय के दिव्यांश श्रीवास्तव, अनिरुद्ध उपाध्याय, कृष्णा चौरसिया, प्रदीप यादव, संतोष चतुर्वेदी, राकेश यादव, जितेंद्र यादव, मनीष चतुर्वेदी आदि अध्यापकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें