फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बंद मिला प्राथमिक विद्यालय दुलहीपार धमरजा में दो शिक्षक मिले अनुपस्थित

Sun, 26 Oct 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय ज्ञान चंद्र मिश्र ने शनिवार को खलीलाबाद क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में शिक्षण व्यवस्था बेहतरीन मिली। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय दुलहीपार समय से पूर्व बंद मिला। वहीं धमरजा में दो शिक्षक अनुपस्थित मिले
विज्ञापन

शनिवार को बीईओ ज्ञान चंद्र मिश्र के कंपोजिट विद्यालय भुजैनी में निरीक्षण के समय समस्त स्टाफ मौजूद था। 157 बच्चों के सापेक्ष 117 बच्चे उपस्थित थे। टोल फ्री नंबर लिखा हुआ पाया गया, हालांकि बरामदा, कक्षा-कक्ष तथा शौचालय की सफाई व्यवस्था ठीक नहीं थी।कंपोजिट विद्यालय डड़वा में कुल 165 के सापेक्ष 135 बच्चे उपस्थित पाए गए। शिक्षण कार्य बेहतरीन मिला। इंचार्ज वंदना पांडेय ने बताया कि विद्यालय में कमरों की संख्या कम है। किचन गार्डन विकसित मिला।
प्राथमिक विद्यालय मटिहना में सभी अध्यापक उपस्थित थे। कुल 111 बच्चों के सापेक्ष 95 बच्चे उपस्थित थे।
सत्र परीक्षा का मूल्यांकन किया गया था।प्राथमिक विद्यालय उस्का कला में माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम चल रहा था। प्रधानाध्यापिका मीरा कुमारी, शिक्षक रमेश चंद्र, पुष्पा श्रीवास्तव, तूलिका पांडेय, किरण, नीलम त्रिपाठी आदि उपस्थित थीं। कंपोजिट विद्यालय रौरापार में 127 बच्चों के सापेक्ष 93 बच्चे उपस्थित थे। कैंपस विद्यालय परिसर साफ सुथरा पाया गया। विद्यालय में कार्यरत शिक्षामित्र शिवाकांत पांडेय और सारिका पांडेय द्वारा बेहतरीन शिक्षण कार्य किया जा रहा था।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय दुलहीपार दोपहर 2:50 बजे बंद पाया गया। वहीं कंपोजिट विद्यालय धमरजा में शिक्षक संजय कुमार तथा नमिता अनुपस्थित पाई गईं। इस संबंध में प्रधानाध्यापक किसी भी प्रकार की सूचना उपलब्ध नहीं करा सके। बीईओ ने बताया कि अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्रवाई की रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें