फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ससुराल में युवक की पिटाई सास समेत तीन पर प्राथमिकी

Wed, 01 Jul 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी से फोन पर बातचीत को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक के साथ उसकी ससुराल में मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

धौरहरा गांव निवासी जयप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि वह रविवार (29 जून) दोपहर करीब एक बजे पत्नी और बच्चों से मिलने ससुराल, कोतवाली क्षेत्र के ढोडई गांव गया था।
वहां उसने पत्नी से किसी रिश्तेदार से रोजाना फोन पर बातचीत करने के संबंध में पूछताछ की। आरोप है कि इसी बात को लेकर ससुराल पक्ष के अंगूर, दिमाला तथा सास बिंद्रावती देवी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडों से जय प्रकाश की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें