मगहर। कोतवाली क्षेत्र के मगहर कस्बे में मोहल्ला तेली टोला में रविवार सुबह एक किशोर का कमरे में पंखे के सहारे फंदे में लटकता हुआ शव मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची मगहर चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
मगहर चौकी क्षेत्र अंतर्गत तेली टोला काजीपुर निवासी कार्तिकेय गुप्ता ( 17) पुत्र मेवालाल गुप्ता इंटरमीडिएट का विद्यार्थी था। परिवारजनों के अनुसार शनिवार रात लगभग नौ बजे घर पर मौजूद अपने माता पिता के पांव दबाकर कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह देर तक नहीं जागा तो मां उसे जगाने पहुंची। कमरा बंद होने से खिड़की का पर्दा हटाकर कमरे में देखा तो पंखे में दुपट्टे से वह लटकता हुआ मिला।
मृतक के परिवार में तीन बहनें और एक बड़ा भाई है। बड़ा भाई आयकर विभाग गोरखपुर में लिपिक पद पर तैनात है। जो गोरखपुर में अपने परिवार के साथ रहता है। एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। एक बहन की मौत हो चुकी है। छोटी बहन और माता-पिता के साथ वह मगहर में रहता था। परिजनों के अनुसार रात में खाना खाने के बाद पिता का पैर दबाकर कमरे में सोने चला गया था।