फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को सेफ सिटी बनाने के लिए तैयार करें कार्ययोजना : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी सत्यजीत गुप्ता की संयुक्त अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें खलीलाबाद शहर को सुरक्षा की दृष्टिकोण से सेफ सिटी के रूप में विकसित किए जाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने एनएचएआई के प्रतिनिधि से सर्विस रोड की मरम्मत कराने एवं पथ प्रकाश व्यवस्था को ठीक कराए जाने के संबंध में जानकारी मांगी। समुचित जवाब न दे पाने के कारण डीएम ने नाराजगी जताते हुए इस दिशा में विलंब कार्रवाई करने तथा अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी से समन्वय स्थापित कर कार्य कराने के निर्देश दिए। डीएम ने बैठक के दौरान ही परियोजना निदेशक एनएचएआई से इस संबंध में मोबाइल पर वार्ता भी की। डीएम ने खलीलाबाद सिटी के सुंदरीकरण, मेंहदावल बाईपास सहित अन्य व्यस्तम चौराहों का आवश्यकतानुसार चौड़ीकरण एवं लेफ्ट हैंड फ्री टर्न की सुविधा, शहर में पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें एवं सड़कों पर आवश्यकतानुसार क्षमता की स्ट्रीट लाइटें लगाते हुए पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था के संबंध में एसडीएम सदर व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को सड़कों, चौराहों के स्पाट को चिह्नित करवाते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में 14 अक्तूबर से शुरू होने वाले मिशन शक्ति अभियान के साथ जिला प्रशासन ने खलीलाबाद को सेफ सिटी बनाने का संकल्प लिया। डीएम ने अवगत कराया गया कि सांसद प्रवीण निषाद से महत्वपूर्ण स्थानों, सड़कों, चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हो गई है। उन्होंने इसके लिए शहर में लोकेशन को चिह्नित करने के लिए नगर पालिका व यातायात पुलिस को निर्देशित किया। सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए रास्ते में पड़ने वाले स्कूलों, संस्थानों, प्रतिष्ठानों का भी सहयोग लिया जाएगा। कलक्ट्रेट में सीसीटीवी कैमरे का सेंट्रल कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। साथ में कंप्यूटर लैब, वर्क स्टेशन बनाए जाने की भी योजना है। उन्होंने एसडीएम सदर को निर्देशित किया कि सभी 25 वार्डों का सर्वे करा लिया जाए कि कितनी स्ट्रीट लाइटें और किस क्षमता की लगाई जानी है, जिससे समुचित पथ प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। शहर में पुरुष, महिला शौचालय बनाए जाने के संबंध में स्थानों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद को सेफ सिटी को रूप में विकसित करने में सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों एवं विभागीय कार्यों का निष्ठापूर्वक एवं आपसी समन्वयता के साथ कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने मिशन शक्ति सेफ सिटी के अंतर्गत जागरुकता एवं जानकारी के दृष्टिगत कोटेशन की वाल राइटिंग कराए जाने की भी आवश्यकता पर बल दिया। पुलिस अधीक्षक ने एनएचएआई को निर्देशित किया कि फोरलेन पर अवैध कट तत्काल बंद कराए जाए और एनएचएआई की ओर से एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए।

बैठक में एसडीएम सदर शैलेश दूबे, एसडीएम धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसडीएम मेंहदावल अरुण वर्मा, एआरटीओ प्रियम्बंदा सिंह, सीओ यातायात केशवनाथ, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आरके पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें