संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के ग्राम गनवरिया में मां-बेटी को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। धनता देवी पत्नी स्वर्गीय रामचंदर का आरोप है कि एक फरवरी को वह घर में बैठकर बेटी के साथ बातचीत कर रही थी। उसी दौरान हीरालाल पुत्र अज्ञात निवासी गनवरिया पत्नी और पुत्र के साथ आकर गाली देने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिए और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है और मामले की जांच में जुट गई।