संतकबीरनगर। डीएम अनुज मलिक की अध्यक्षता में शनिवार को गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-को सकुशल संपन्न कराने की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्यप्रकाश ने गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन से संबंधित की गई तैयारियों एवं ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों एवं उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि जनपद में निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम एवं तिथियों के अनुसार तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जनपद में मतदाताओं की संख्या 1540 है, जिसके लिए सात मतदेय स्थल बनाए गए हैं। डीएम ने गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए नियुक्त प्रभारी/ सहायक प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन संपन्न कराने में ड्यूटी अनुसार दायित्वों का निर्वहन करते हुए पूरी तन्मयता एवं संवेदनशीलता के साथ निष्पादित कराना सुनिश्चित करेंगे। संवाद