फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, जिले में पहुंचा नामांकन फाॅर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। मतदान केंद्रों का निर्धारण, इससे जुड़े वार्डों की मैपिंग सहित कई आवश्यक कार्य पूरे किए जा रहे हैं। इसके साथ ही नामांकन पत्र भी मंगा लिए गए हैं। 15 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दावे व आपत्तियों का निस्तारण किया गया। इसके बाद अब पूरक सूची बनाकर उसे मूल मतदाता सूची में शामिल किया जा रहा है। यह कार्य 16 मार्च तक चलेगा। इसके साथ ही मतदान केंद्रों का निर्धारण, मतदेय स्थलों से जुड़े वार्डों की मैपिंग के भी कार्य कराए जा रहे हैं।
पहले मतदाता सूची का प्रकाशन 28 मार्च को होना था, लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग ने इसे बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दिया है। इस बीच नामांकन फॉर्म, अनुलग्नक-1, तथा 1 क, प्रतीक चिह्न आवंटन का नमूना भी जिले में आ गया है। जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए तैयारियां जारी हैं। शासन की ओर से चुनाव के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी होने के बाद इसमें और तेजी आएगी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए पिछले साल 23 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी। इसमें कुल मतदाताओं की संख्या 12 लाख चार हजार 916 है। अब पुनरीक्षण अभियान के बाद प्रकाशित होने वाली सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़ने की संभावना है, क्योंकि इस बीच नए मतदाताओं के नाम भी जोड़े जाएंगे। दूसरी ओर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए जिले की तीनों तहसीलों में काम चल रहा है। प्रशासन का समय से काम पूरा करने पर भी जोर है। वहीं गांवों में चुनावी हलचल दिखने लगी है। लोगों के घरों पर संभावित दावेदार पहुंच रहे हैं। वह वोट बैंक सहेजने में जुट गए हैं। मांगलिक कार्यक्रमों और किसी के निधन हो जाने पर भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन



कोट,
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से संबंधित तैयारी जारी है। इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। 15 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
-जयप्रकाश, एडीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें