फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि की तैयारियां शुरू

Sat, 07 Feb 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
महा​शिवरात्री को लेकर तामेश्वरना​थ मंदिर की हो रही रंगाई पुताई-संवाद
विज्ञापन
हरिहरपुर। ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ धाम में 15 फरवरी से शुरू होने वाले महाशिवरात्रि मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर की रंगाई-पुताई के साथ ही परिसर में दूर-दराज से दुकानदार आकर अपनी दुकानें लगाने लगे हैं।
विज्ञापन


तामेश्वरनाथ धाम में करीब एक महीने तक चलने वाले महाशिवरात्रि मेले की तैयारियों के मद्देनजर शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों की रंगाई का कार्य शुरू हो गया है। परिसर की सफाई भी तेज हो गई है। पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचेंगे। महाशिवरात्रि के दिन बड़ी संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने बताया कि परिसर में हर साल भव्य मेले का आयोजन होता है। उसमें जिलेभर से लोग पहुंचते हैं और जरूरत के सामान की खरीदारी करते हैं। मेले में झूला, थिएटर, मौत का कुआं, लकड़ी और लोहे के सामान सहित तमाम मनोरंजन की चीजें उपलब्ध रहती हैं। परिसर में नानपारा, बहराइच, कानपुर, बुलंदशहर आदि जगहों से आकर दुकानदार खजले की दुकानें लगाने शुरू कर दिए हैं।

महाशिवरात्री को लेकर तामेश्वरनाथ मंदिर की हो रही रंगाई पुताई-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें