फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, तीन थानों में शांति समिति की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंगलवार को थाना कोतवाली खलीलाबाद, महुली और धनघटा में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों, पुजारियों, मौलानाओं, कांवड़ समिति के पदाधिकारियों, डीजे संचालकों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों से यात्रा को लेकर सुझाव लिए गए।
कोतवाली खलीलाबाद में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे और महुली में थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। वहीं धनघटा थाने में अपर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बैठक की। अधिकारियों ने कहा कि सभी महत्वपूर्ण सुझावों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

बैठकों में कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्गों का सत्यापन, सुरक्षा व्यवस्था, प्रत्येक गांव से यात्रा निकलने की संभावित तिथि और समय, जल उठाने वाले घाटों तथा जलाभिषेक स्थलों की जानकारी पर चर्चा की गई। इसके अलावा प्रत्येक कांवड़ दल में शामिल श्रद्धालुओं की संख्या, यात्रा में प्रयुक्त होने वाले वाहनों का विवरण और मार्गों पर बिजली व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित कराने पर भी जोर दिया गया।
अधिकारियों ने डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा और प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने, वैकल्पिक मार्गों की जानकारी, सड़क पर गड्ढों और अवरोधों की सूचना संबंधित विभाग को उपलब्ध कराने तथा रात्रिकालीन यात्रा में विशेष सतर्कता बरतने को कहा।
बैठक में लोगों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार के विवाद, अफवाह या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित न करने और सभी समुदायों से आपसी सौहार्द एवं धार्मिक सद्भाव बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने आपात स्थिति में डायल 112 समेत अन्य हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की भी जानकारी दी।
बैठक के अंत में पुलिस अधिकारियों ने सभी जनप्रतिनिधियों, पुजारियों, मौलानाओं और नागरिकों से कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें