प्रशासन ने चौरीचौरा शताब्दी समारोह की तैयारी पूरी की
- प्रभातफेरी निकालने के साथ देश भक्ति कार्यक्रम भी होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव की तैयारियां बुधवार को प्रशासन ने पूरी कर ली। बृहस्पतिवार की सुबह प्रभातफेेरी निकाली जाएगी। शहीदों पर आधारिक गोष्ठी और देश भक्ति कार्यक्रम आयोजित होंगे। ब्लॉकों पर भी आयोजित कार्यक्रम में संबंधित क्षेत्र के शहीद परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चार फरवरी को चौराचौरा शताब्दी समारोह पर सुबह एचआर इंटर कॉलेज से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। प्रभातफेरी दस बजे कलेक्ट्रेट पहुंचेगी फिर सभागार में देश भक्ति गीतों का गायन के साथ शहीदों की याद में कार्यक्रम होंगे। इसी तरह ब्लॉक क्षेत्रों में शहीदों के गांव में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के जरिए प्रभातफेरी निकाली जाएगी। ब्लॉक मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। प्रभातफेरी में एनएसएस, एनसीसी, सिविल डिफेंस, स्काउट गाइड, समाजसेवी एवं स्वयं सेवी संस्थाओं आदि के वालेंटियर्स शामिल होंगे। डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि चार फरवरी को चौरीचौरा शताब्दी समारोह का आयोजन होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी बांटी गई है। शहीद स्मारक और शहीद स्थलों की साफ- सफाई करा दी गई। इसके साथ ही शहीदों के नाम की पट्टिका भी लगवाई गई है।