फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के दौरे के मद्देनजर प्रशासनिक सरगर्मी तेज

Sun, 17 Jun 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मगहर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पार्किंग स्थल का निरीक्षण करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। 28 जून को मगहर में प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है।  गोरखपुर जोन के एडीजी दावा शेरपा ने शनिवार को पीडब्लूडी डाक बंगले में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभा स्थल, कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था लेकर जानकारी ली।
विज्ञापन

 
एडीजी ने कहा कि पीएम का 28 जून को मगहर में संभावित दौरा है। इस दौरान वे मगहर में कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उनकी सुरक्षा को लेकर अभी से तैयारी कर ली जाए। पीएम जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए सभा स्थल पर पर्याप्त मात्रा में फोर्स रहनी चाहिए। सभा में आने वाले हर व्यक्ति की तलाशी ली जाए।

कार्यक्रम के दिन वाहनों के कस्बे में आवागमन पर रोक लगा दी जाए और पीएम के हेलीपैड से लगायत कार्यक्रम स्थल तक पर्याप्त मात्रा में फोर्स लगाई जाए। कितनी फोर्स की जरूरत है यह भी बताया जाए। इससे पूर्व पुलिस कर्मियों ने एडीजी को गार्ड आफ आनर की सलामी दी।
विज्ञापन


इस अवसर पर बस्ती मंडल के कमिश्नर दिनेश सिंह, डीआईजी राकेश शंकर, डीएम भूपेंद्र एस चौधरी, एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एडीएम रणविजय सिंह, एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ रमेश कुमार, एसडीएम उमेश चंद निगम समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। 

एसपी ने पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण

मगहर। सद्गुरु कबीर के 500 वें प्राकट्य दिवस पर 28जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर शनिवार को पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने सुरक्षा और बाहर से आने वाली गाड़ियों की पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सद्गुरु कबीर स्थली का  सरकार की मंशानुसार अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए बीस योजनाओं पर त्वरित गति से कार्य चल रहा है। 28जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कबीर चौरा परिसर में कबीर अकादमी का शिलान्यास करना है। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिख रहा है।

इसी के मद्देनजर शुक्रवार को एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने गोरखपुर व बस्ती की तरफ से  जनसभा में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान एडीएम रणविजय सिंह, एएसपी असित श्रीवास्तव, एसडीएम सदर उमेशचंद निगम, सीओ सदर रमेश कुमार, कोतवाल सुधीर कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज चतुर्भुज पांडेय, चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुड्डु वर्मा, मिक़्क़ी श्रीवास्तव, विद्याधर यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें