फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 14 May 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। तीन साल पूर्व प्रेम विवाह करने वाली एक गर्भवती विवाहिता की सोमवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती की ससुराल बखिरा थानाक्षेत्र के सांगठ गांव में थी। मायके वालों का आरोप है कि युवती की हत्या की गई है। घटना की जानकारी होने के बाद सीओ ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र स्थित मोगलहा गांव निवासी मधु (22) ने बखिरा थाना क्षेत्र के सांगठ गांव निवासी विजय कुमार के साथ वर्ष 2022 में प्रेम विवाह किया था। बाद में दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। सोमवार की देर रात उसके ससुराल के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि मधु ने आत्महत्या कर लिया है। उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं मधु के पिता सुरेश ने बखिरा पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी छह माह की गर्भवती थी। उससे अक्सर बातचीत होती रहती थी, उसने बताया था कि ससुराल को लोग आए दिन प्रताड़ित करते हैं। पिता का आरोप है कि 12 मई को विजय कुमार, सर्वजीत व उसकी पत्नी और बेटी शाम चार बजे मधु को कमरे में बंद करके हत्या कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद सीओ मेंहदावल, एसओ बखिरा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


डेढ़ साल का है एक बेटा

मृतका की बड़ी बहन गीता ने बताया कि मधु अपने पांच भाई बहनों में सबसे छोटी थी। तीन साल पहले मधु के गांव मोगलहा के बगल में स्थित ज्योहनिया गांव में विजय कुमार रिश्तेदारी में जाता था। उस समय वह 12 वीं कक्षा में पढ़ती थी। वहीं रास्ते में आते-जाते उसकी मुलाकात विजय से हुई। यह मुलाकात प्रेम संबंध में बदल गई और दोनों ने भागकर तीन साल पूर्व शादी कर लिया था। उसने बताया कि मधु का एक डेढ़ साल एक बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें