फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानपति ने सफाई कर्मी को पीटा

Thu, 21 Jan 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गागरगाड़ में कार्यरत सफाईकर्मी तारकेश्वर प्रसाद का आरोप था कि गुरुवार को वह काम पर गया तो प्रधान पति जितेंद्र कुमार चौधरी वहां पहुंच गए।
 वह अपने बताए गए स्थल पर काम करने का दबाव बनाए तो उसने वहां थोड़ी देर बाद काम करने की बात कहीं। प्रधान पति आग बबूला हो उठे और उसे मारने पीटने लगे।
 गांव के लोग मौके पर पहुंचकर बीच बचाव किए । घटना की जानकारी जैसे ही सफाईकर्मियों को हुई तो काफी संख्या में थाने पर पहुंच गए। सफाईकर्मियों ने मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग किए।
विज्ञापन

 दूसरी तरफ प्रधान पति जितेंद्र कुमार ने अपने ऊपर लगाए गए आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि सफाई कर्मी सफाई करने गांव में काफी दिन बाद आया था।
  उनसे जब न आने का कारण पूछा तो वह मारने पीटने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दे दिया सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राम भजन ने कहा कि यदि 24 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं होगी तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। 
विज्ञापन

 प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाष मौर्य ने बताया कि केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें