फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजापति समाज को मजबूत किया जा रहा : अनिल

Sun, 20 Aug 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। प्रजापति समाज के तहसील इकाई मेंहदावल की बैठक नगर पंचायत बेलहर कला के गणेश चौराहे पर हुई। बैठक में 31 अगस्त को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने पर चर्चा हुई। भारतीय प्रजापति महासंघ एकीकरण महाअभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने कहा कि शिल्पकार आरक्षण लोकसभा भागीदारी, अन्याय व उत्पीड़न पर रोकथाम आदि ज्वलत मुद्दों को लेकर 31 अगस्त को डीएम कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में लगभग सभी वर्ग अपने आप में संगठित होकर आज एक कुशल नेतृत्व के साथ विकास की मुख्यधारा में हैं, किन्तु निर्णायक आबादी वाला प्रजापति समाज आपसी विघटन के वशीभूत अपना अस्तित्व खोने के कगार पर खड़ा है। कहा कि संगठन को मजबूत करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सुभाष चन्द्र प्रजापति, रविन्द्र नाथ प्रजापति, रीता प्रजापति, मालती प्रजापति, विनोद कुमार प्रजापति, एडवोकेट विकास प्रजापति, जयहिंद प्रजापति, रामनाथ प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें