संतकबीरनगर। शहर के एग्रो कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान के पास से बाइक चोरी के मामले में रविवार को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। धनघटा क्षेत्र के डुहिया खुर्द निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र सुरेश ने बताया कि खलीलाबाद शहर के एग्रो कॉलोनी के पास उन्होंने जमीन खरीदी है। जिसमें मकान का निर्माण करवा रहे हैं। आठ अगस्त को मकान के सामने बाइक खड़ी की थी, जो चाेरी हो गया। संवाद