संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत रविवार को खलीलाबाद के बरई टोला व बगहिया में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने जहां लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई वहीं ग्रामीणों के बीच में बैठकर नरेंद्र मोदी जी का रेडियो पर भाषण सुना।
महिला मोर्चा की संगठन मंत्री सुनीता अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास की नींव रखी जा रही है। इससे गांव सभा मजबूत होगी तो भारत मजबूत होगा।
कहा कि भारत के विकास की धारा गांव से होकर निकलेगी तो तरक्की कदम चूमेंगी। जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार बारिश के पानी को संचित करने के लिए काम शुरू किया है।
महिलाओं सहित आम जन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इसके लिए भी प्रयास हो रहे हैं। स्वच्छता अभियान, मृदा परीक्षण, विद्युतीकरण के साथ ही आधुनिक खेती के प्रति सरकार गंभीर कदम उठा रही है।
वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के सपनों का भारत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। इस अवसर पर अवधेश चौरसिया, किरन प्रजापति, अश्वनी चौरसिया, विशाल श्रीवास्तव, दुर्गा पांडेय, भगवान दास वर्मा, अनिल पासवान, श्रीचंद्र, नागेश, पृथ्वीराज, विनोद जायसवाल आदि उपस्थित रहे।