फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रधान के बेटे को दंबगों ने पीटा

Sun, 14 Sep 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के टुम्पार की महिला प्रधान ने नौ दिन पूर्व गांव स्थित पोखरा पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा की शिकायत जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर किया था। इसी बात से नाराज होकर दबंगों ने शनिवार को प्रधान पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

टुम्पार के विपिन कुमार सिंह ने बताया कि उनकी माता उर्मिला सिंह गांव की प्रधान है। प्रतिनिधि का कार्य वह स्वयं देखता है। 3 सितंबर को उनकी माता ने गांव में स्थित गढ़ई संख्या 191 पर अवैध कब्जा की शिकायत डीएम से किया था। जिस पर डीएम ने मामले की जांच के लिए एसडीएम को जिम्मेदारी सौंपी थी। इसी बात को लेकर गांव के कुछ लोग खुन्नस रख रहे थे। शनिवार को जब वह पंचायत भवन जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में सुजीता, जितेंद्र आदि रोक लिए। हमला करके घायल कर दिया। पुलिस तहरीर के अनुसार सुजीता और जितेन्द्र समेत कुछ अन्य लोग अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें