फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। पंचायत चुनाव समय पर कराए जाने को लेकर बनी असमंजस की स्थिति के बीच ग्राम प्रधानों ने अपनी आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है। 20 मई को प्रस्तावित रैली की तैयारियों को लेकर सेमरियावां ब्लाॅक सभागार में प्रधानों ने बैठक की गई। रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन


सेमरियावां ब्लाॅक प्रधान संघ अध्यक्ष मोहम्मद इनामुल्लाह कुरैशी ने कहा कि प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। मौजूदा परिस्थितियों में समय से पंचायत चुनाव होना संभव नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसे में सरकार को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने पर विचार करना चाहिए। यदि कार्यकाल विस्तार संभव न हो तो वर्तमान ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त किया जाए, ताकि गांवों में विकास कार्य और प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित न हो।
पंचायतों में चल रही योजनाओं और विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए यह जरूरी कदम होगा। इसे लेकर 20 मई को लखनऊ में प्रधानों की रैली आयोजित की गई है। बैठक में रैली को सफल बनाने की रणनीति भी बनाई गई। सभी प्रधानों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी एकजुटता दिखाने की अपील की। इस दौरान राम सागर चौधरी, जमालुद्दीन, इसरार अहमद, सईद अहमद, गोविंद कुमार, सुभाष चन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें