फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने ब्लॉक गेट पर जड़ा ताला

विज्ञापन
नाथनगर ब्लाक गेट पर ताला बंद कर धरना देत प्रधान संघ के लोग।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
प्रधानों ने ब्लॉक गेट पर जड़ा ताला
विज्ञापन

बीडीओ श्वेता वर्मा की दोबारा तैनाती की मांग पर अड़े प्रधानों ने शुरू किया धरना
धनघटा (संतकबीरनगर)। नाथनगर ब्लॉक के नवागत बीडीओ रामानंद वर्मा को हटाने और श्वेता वर्मा को दोबारा तैनात करने की मांग पर प्रधान अड़ गए हैं। बृहस्पतिवार को प्रधानों ने ब्लॉक गेट पर ताला जड़ दिया और बेमियादी धरने पर बैठ गए। प्रधानों को मनाने पहुंचे एसडीएम, सीओ, डीडीओ, डीसी मनरेगा और तहसीलदार का प्रयास विफल रहा।
बृहस्पतिवार को प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अजीत पांडेय उर्फ गणेश पांडेय, कृष्ण बहादुर पाल, राजमन यादव के नेतृत्व में क्षेत्र के प्रधान ब्लॉक मुख्यालय नाथनगर पहुंचे। अजीत पांडेय तर्फ गणेश पांडेय, कृष्ण बहादुर पाल, राजमन यादव, बिहारी पाल का आरोप है कि डेढ़ वर्षों से ब्लॉक के 80 प्रतिशत ग्राम पंचायतों का मनरेगा योजना के तहत सामग्री भुगतान साजिश के तहत नहीं होने दिया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक की लगभग एक दर्जन ग्राम पंचायतों में एक रैकेट लगातार ठेकेदारी प्रथा से मनरेगा के तहत कार्य कराता आता चला रहा है। यह रैकेट ब्लॉक के संबंधित बीडीओ से गठजोड़ कर केवल उन्हीं ग्राम पंचायतों का भुगतान लगवा लेता है। बाकी की 80 प्रतिशत ग्राम पंचायतें वंचित हो जाती हैं। अन्य गांव में श्रमांश और सामग्री का अनुपात भी संतुलित नहीं रहता है। जब बीडीओ श्वेता वर्मा ने ब्लॉक में मनरेगा योजना के साथ हुए खेल को रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त रैकेट ने उनका स्थानांतरण करा दिया। भ्रष्टाचार रोकने में जुटे एपीओ ऋषि सिंह को भी हटा दिए गए।
विज्ञापन

प्रधानों ने आरोप लगाया कि कुछ महीने पूर्व ही नाथनगर ब्लॉक पर तैनात बीडीओ अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कुछ चंद ग्राम पंचायतों के खातों में जिले से बाहर डोंगल लगाया था, जिसके कारण डीएम ने बीडीओ अशोक श्रीवास्तव को यहां से हटाते हुए विभागीय जांच की संस्तुति कर दी थी। उसी के बाद बघौली विकास खंड मैं तैनात बीडीओ श्वेता वर्मा को नाथनगर ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। यहां से बीडीओ रामानंद वर्मा को हटाया जाए और दोबार बीडीओ श्वेता वर्मा को तैनात किया जाए। एसडीएम डॉ रविंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधानों की मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया गया है। आगे जो भी होगा अधिकारियों के दिशानिर्देश के बाद ही होगा। इस दौरान शिव जतन यादव, भूअर यादव, महेश यादव, प्रदीप चौधरी, उमेश यादव, राधेश्याम निषाद, बिहारी पाल, रामवृक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें