फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रधान संघ ने मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Wed, 12 Jun 2024 04:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांथा। विकास खंड सांथा के प्रधान संघ अध्यक्ष की अगुवाई में मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया। प्रधान संघ अध्यक्ष रणवीर पांडेय के नेतृत्व में ग्राम प्रधान खंड विकास अधिकारी सांथा राजेश श्रीवास्तव से मिले और उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। बीडीओ को दिए गए ज्ञापन में प्रधान संघ अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने सहायक सचिव कम डाटा एंट्री ऑपरेटर, शौचालय केयरटेकर एवं प्रधान के मानदेय की व्यवस्था के साथ राज्य सरकार प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं जिला पंचायत सदस्यों की सहभागिता से पंचायतों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करें। इस दौरान रविंद्र सिंह , राजेश प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार, अनूप राय, मसूर अहमद, मु. आरिफ ,फूलचंद यादव, श्यामधर, अबरारुलहक, जुनैद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें