संतकबीरनगर। जिला अस्पताल का मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. भवनाथ पांडेय ने निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिया। सीएमएस ने ओपीडी में पहुंचकर चिकित्सकों के कक्ष में पंखा और कूलर की व्यवस्था देखी। वाॅटर कूलर को सही करने का निर्देश दिया। इसके बाद पीआईसीयू, मेडिसीन, आर्थो विभाग समेत अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। अस्पताल स्थित पार्किग स्थल का निरीक्षण कर सीएमएस ने वाहनों को ठीक प्रकार से खड़ा कराने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा चालक मरीज को उतारने के बाद परिसर में खड़ा न रहे। अव्यवस्थित ढंग से परिसर में खड़े ई रिक्शा का चालान कराया जाएगा।