फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ के स्थानांतरण से नाराज प्रधानों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अपनी मागों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते नाथनगर ब्लॉक के प्रधान संघ के लोग।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
बीडीओ के स्थानांतरण से नाराज प्रधानों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- श्वेता वर्मा को फिर से नाथनगर ब्लॉक में तैनात किए जाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रधान संघ नाथनगर ने बीडीओ नाथनगर के स्थानांतरण के विरोध में सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानों ने अपनी मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा।
प्रधान संघ के अध्यक्ष कृष्ण बहादुर पाल ने कहा कि नाथनगर ब्लॉक की अलग-अलग ग्राम पंचायतों का प्रतिनिधित्व प्रधान करते हैं। पिछले डेढ़ वर्षों से ब्लॉक के 80 प्रतिशत ग्राम पंचायतों का मनरेगा योजना के तहत सामग्री भुगतान साजिश के तहत नहीं होने दिया गया। ब्लॉक की लगभग एक दर्जन ग्राम पंचायतों में एक रैकेट लगातार ठेकेदारी प्रभा से मनरेगा के तहत कार्य कराता चला आ रहा है।
विज्ञापन

यह रैकेट ब्लॉक के संबंधित बीडीओ से सांठ गांठ करके सिर्फ उन्हीं ग्राम पंचायतों का भुगतान लगवा लेता है। बाकी की 80 प्रतिशत ग्राम पंचायतें वंचित हो जाती है। अन्य गांवों में श्रमांश और सामग्री का अनुपात भी संतुलित नहीं रहता है। अब जब निवर्तमान बीडीओ श्वेता वर्मा के जरिए ब्लॉक में मनरेगा योजना के साथ हुए खेल को रोकने का प्रयास किया जानो लगा तो उक्त रैकेट ने उनका स्थानांतरण करा दिया और नए बीडीओ की तैनाती करा दी।
विज्ञापन

इतना ही नहीं मनरेगा में भ्रष्टाचार रोकने में जुटे मनरेगा एपीओ भी हटा दिए गए हैं। जिससे फिर ब्लॉक में मनरेगा में भ्रष्टाचार बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।
इस दौरान राजमन यादव, महेश यादव, राहुल, महाबीर, रामप्रीत, लाल बहादुर यादव, मनोज, सिराजुद्दीन, उमेश यादव, तारा देवी, मुलायम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें