फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विकास भवन में सीडीओ से वार्ता करते अखिल भारतीय प्रधान संघ के लोग।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम व सीडीओ को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र एडीएम व सीडीओ को सौंपा।
अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह व जिलाध्यक्ष जगदीश चौधरी के नेतृत्व में ग्राम प्रधान कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 28 अक्तूबर 2021 को ग्राम प्रधानों ने रमाबाई आंबेडकर मैदान में महारैली की थी। इसके बाद 15 दिसंबर 2021 को मुख्यमंत्री ने लखनऊ बुलाकर तमाम घोषणाएं की थी, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सहायक सचिव कम डाटा इंट्री ऑपरेटर, शौचालय केयर टेकर व प्रधान के मानदेय की व्यवस्था किए जाने का वादा किया गया, लेकिन इस पर अब तक अमल नहीं किया गया। इसके साथ ही रजिस्टर्ड डिप्लोमा होल्डर अथवा जनपद में नियुक्त किसी भी तकनीकी सहायक से इस्टीमेट बनवाने की छूट का आश्वासन दिया दिया गया था।
विज्ञापन

प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों की सहभागिता में पंचायतों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जनपद स्तर पर माह में एक बार पंचायत दिवस मनाने का दावा किया गया था। जिला योजना समिति में प्रधानों को प्रतिनिधित्व देने का भी वादा किया गया, लेकिन इन बातों पर अमल नहीं हुआ। इसके साथ ही अन्य कई समस्याओं को गिनाते हुए निस्तारण की मांग की गई। इस दौरान आनंद सिंह, कौशल चौधरी, राम सेवक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें