ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को किया सम्मानित
भाजपा ने विभिन्न ब्लॉकों में आयोजित किया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बृहस्पतिवार को भाजपा ने समारोह पूर्वक सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ग्राम पंचायतें विकास की रीढ़ हैं। सभी को मिलकर विकास की गति तेज करना होगा।
खलीलाबाद में एक मैरिज हाल पर सदर ब्लॉक प्रमुख प्रमिला देवी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला ने कहा कि ग्राम पंचायतें विकास की रीढ़ हैं। सभी को मिलकर अपने अपने ग्राम के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। भाजपा सरकार की सोच है कि ग्राम सभाओं का पूर्ण रूप से विकास किया जाए, जिसमें सरकार की तमाम योजनाएं सहयोगी बनेंगी। कार्यक्रम में नित्यानंद, प्रशांत मिश्रा, उर्मिला त्रिपाठी, मुरलीधर जायसवाल, घनश्याम दास गुप्ता, अमित जायसवाल, विनय कुमार मिश्रा, महेंद्र पांडेय, मृदुला, अनिल कुमार पांडेय, रामप्रकाश राय, वीरेंद्र शुक्ला, बुद्धिसागर पांडेय, रविंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार नाथनगर ब्लॉक सभागार नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्य को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित सदस्यों को सम्मानित कर पार्टी के साथ वह खुद को काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। निवर्तमान प्रमुख दिगपाल पाल व प्रमुख राम वृक्ष यादव ने सदस्यों को भरोसा देते हुए कहा कि उनके मान स्वाभिमान के लिए तत्पर रहेंगे। जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने कहा कि वर्ष 2022 तक हर जरूरतमंदों के सिर पर छत होगी, क्योंकि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। इस अवसर पर राजन सिंह, गिरीश चंद्र चौधरी, धनंजय उर्फ सुक्के बाबा, राम संवारे ओझा, हेमंत चतुर्वेदी, रत्नेश मिश्र, राम सिंह यादव, हनुमान उर्फ छांगुर यादव, महीप पाल, दीपनारायण पाल, राजेंद्र राय, रजनी पांडेय, संतलाल मौर्य, अजित सिंह, वीरेंद्र त्रिपाठी, विजय शंकर राय, रामपाल, रामभजन पाल, महेश यादव, राजीव गुप्ता मौजूद रहे।
रोसयाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक सभागार में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। ब्लॉक क्षेत्र के कुल 53 पंचायत सदस्य व 56 ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष बब्बन शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। ब्लॉक प्रमुख पौली राम मिलन यादव ने कहा कि सदस्यों के सम्मान व पौली ब्लॉक को एक आदर्श ब्लॉक बनाने के लिए हमेशा लगा रहूंगा। इस मौके पर गणेश पांडेय, अनिल जायसवाल, उमेश सिंह, भुवनेश तिवारी, हनुमान यादव, शंभू यादव, कल्पनाथ यादव, पिंटू यादव, कौशल यादव, चिक्क सिंह, हरिश्चंद्र यादव, महेंद्र यादव, रामवृक्ष कन्नौजिया, कपिल देव कन्नौजिया, ध्रुप यादव, हाफिज अतिमुल्लाह, इमरान, उदयराज अग्रहरि आदि मौजूद रहे।