फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जनवरी में होंगी प्रयोगात्मक और प्री-बोर्ड की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होंगी। इससे पहले जनवरी में प्री-बोर्ड और प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यालयों को दिसंबर तक पाठ्यक्रम पूरा करने का निर्देश दिया है, ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले रिवीजन और तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। जिले में इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 52,870 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परिषद के शैक्षणिक कार्यक्रम के अनुसार जनवरी में प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसी महीने इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान सहित अन्य विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी होंगी। हाईस्कूल में आंतरिक मूल्यांकन और प्रयोगात्मक विषयों का आकलन किया जाएगा।
प्री-बोर्ड परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की तैयारी परखी जाएगी। जिन विषयों में विद्यार्थी कमजोर पाए जाएंगे, उनकी पहचान कर अतिरिक्त कक्षाओं और अभ्यास के माध्यम से तैयारी कराई जाएगी। विद्यालयों को नियमित रिवीजन कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड ने सभी विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र जारी कर दिए हैं। ये परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों को तीन घंटे 15 मिनट की निर्धारित अवधि में पूरा प्रश्नपत्र हल करने का अभ्यास कराया जाएगा। डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने बताया कि बोर्ड सचिव की ओर से जारी निर्देशों से सभी प्रधानाचार्यों को अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें