फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गुरु तेग बहादुर के बलिदास दिवस पर निकाली गई प्रभातफेरी

Wed, 26 Nov 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गुरूतेग बहादुर के शहीदी दिवस पर शहर में निकली प्रभात फेरी-स्रोत गुरूद्वारा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सिख धर्म के नाैवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज के बलिदान दिवस के अवसर पर मंगलवार को शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान शहर बोले सो निहाल सत श्री अकाल से गूंज उठा। प्रभात फेरी गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से सुबह पांच बजे निकली, जो गोला बाजार, समय माता मंदिर होते हुए राम जानकी मंदिर तक गई। वहां से वापस गुरुद्वारा पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। प्रभात फेरी में गुरु के शब्द गुरु तेग बहादुर सिमरिया घर नव निधि आवे धाय बोले सो निहाल सत श्री अकाल, गुरु तेग बहादुर हिंद की चादर जैसे जयकारों से शहर गूंज उठा। अरदास के बाद प्रभात फेरी का समापन हुआ। प्रभात फेरी सात दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह निकाली जाएगी। यह प्रभात फेरी सात दिसंबर तक चलेगी। प्रभात फेरी में गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह, प्रीतपाल सिंह, जसवीर सिंह, परविंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह, सत्येंद्रपाल सिंह, जसविंदर सिंह, राजपाल सिंह, रविंद्र पाल सिंह, आशु सिंह, अमरजीत सिंह, जसबीर सिंह काजू, हरप्रीत सिंह, बलवंत कौर, परमजीत कौर, कमलजीत कौर, सरनजीत कौर, राजेंद्र कौर आदि शामिल रहे।

गुरूतेग बहादुर के शहीदी दिवस पर शहर में निकली प्रभात फेरी-स्रोत गुरूद्वारा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें