शहीदी पर्व पर शहर में निकाली गई प्रभात फेरी
गुरु तेग बहादुर का शहीदी पर्व एक दिसंबर को मनाया जाएगा
संतकबीरनगर। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा सोसाइटी खलीलाबाद में सिख धर्म के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर का शहीदी पर्व एक दिसंबर को मनाया जाएगा। इसके परिपेक्ष में शनिवार सुबह प्रभात फेरी निकाली गई।
प्रभात फेरी गुरुद्वारा से निकल कर बैंक चौराहा, शुगर मिल चौराहा, तितौबा, सीओ ऑफिस होते हुए पालिका मार्केट में सरदार त्रिलोचन सिंह के आवास पर पहुंची। प्रभात फेरी में बलवंत कौर ने अपने शब्द धर्म हेत साका जिन किया शीश दिया पर सिरार न किया गुरु तेग बहादुर हिंद की चादर देग तेग फतेह के जयकारों से श्रद्धालु शब्द कीर्तन हुए करते हुए गुरुद्वारा पहुंचे। जहां पर अरदास के बाद प्रभात फेरी का समापन हुआ।
प्रधान फेरी में गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह, प्रितपाल सिंह, हरभजन सिंह, नरेंद्र सिंह, परमिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, कमलजीत कौर, मनजीत कौर, शरणजीत कौर, आदि मौजूद रहीं।