संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा सोसायटी से रविवार की सुबह श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज के शहीदी पर्व पर प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
प्रभात फेरी गुरुद्वारा से शुरू होकर बैंक चौराहा, शुगर मिल तिराहा से वापस खलीलाबाद पब्लिक स्कूल पर पहुंची। वहां पर डॉक्टर विवेक खन्ना द्वारा निशान साहब को माला बनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद प्रभात फेरी गुरूद्वारे में पहुंची। जहां पर गुरु के सबद धर्म हेतु साका जिन किया शीश दिया पर सिरर न दिया। तिलक जंजु राखा प्रभ ताका किन्हू वडू कलू में शाका जैसे सबद सुनाकर वातावरण भक्ति में कर दिया। बोले सो निहाल सत श्री अकाल जैसे नारों से गुंजायमान हो गया। प्रभात फेरी में गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, परविंदर सिंह, मनजीत सिंह, दलजीत सिंह, धर्म सिंह, परमजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, रविंद्र पाल सिंह, मनमीत सिंह, सतेंद्र पाल सिंह, जसविंदर सिंह, रवनीत सिंह, मनजीत सिंह, दलजीत सिंह मौजूद रहे।