फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों का धरना

Thu, 13 Dec 2018 11:46 PM IST
संतकबीरनगर
विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों का धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन

संतकबीरनगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बृहस्पतिवार को विद्युत कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान विद्युत कर्मियों ने इलेक्ट्रिसिटी बिल-2018 व निजीकरण का विरोध किया। साथ ही पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली की मांग की। धरने के बाद अधीक्षण अभियंता को मांगों का ज्ञापन सौंपा।  
विज्ञापन


विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर विद्युत अभियंता संघ, विद्युत कर्मचारी संघ, प्राविधिक कर्मचारी संघ, विद्युत मोर्चा संघ, विद्युत मजदूर पंचायत, लेखा संवर्ग, संविदा कर्मचारी संघ के सदस्यों ने एकजुट होकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। अधिशाषी अभियंता संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कर्मचारियों व अधिकारियों ने सरकार के निजीकरण की नीतियों का विरोध किया। यदि सरकार ने इलेक्ट्रिसिटी बिल-2018 को नहीं रोका तथा पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल नहीं किया तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि आठ व नौ जनवरी को केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कर्मचारी व अभियंता राष्ट्रव्यापी आंदोलन पर जाएंगे। धरने में राजकुमार सिंह, सुनील प्रजापति, बीएन उपाध्याय, संजीव चौरसिया, अभय प्रताप, वीरेंद्र सिंह, मुनीर आलम, राम उजागिर पाठक, राम अचल यादव, सूरज प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें