फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उमस भरी गर्मी में शुरू हुआ विद्युत कटौती का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। निकाय चुनाव के दौरान बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ उठाने वाले लोगों के लिए इस समय विद्युत आपूर्ति आंख मिचौली सी हो गई है। सुबह आठ बजे ही विद्युत आपूर्ति बाधित होती है जो 11 बजे के बाद बहाल होती है। यह आलम दिन से लेकर रात तक कई बार चलता है। मेंहदावल तहसील क्षेत्र में निकाय चुनाव के बाद विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी होती जा रही है। विद्युत वितरण खंड मेंहदावल के सभी फीडर सांथा, नंदौर, बौरव्यास, करमाखान आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बेपटरी होती जा रही है। सुबह से शाम तक विद्युत कटौती का खेल जारी रहता है। आलम यह है कि मेंहदावल विद्युत सब स्टेशन से सुबह आठ बजे विद्युत आपूर्ति बंद होती है। जो 11 बजे बहाल होती है। वहीं दोपहर में दो बजे फिर कटौती होती है, दो घंटों बाद आपूर्ति बहाल होता है।
विज्ञापन

शाम ढलते ही फिर विद्युत आपूर्ति बाधित होना शुरू होता है, जिसके कारण उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कस्बे के मोहम्मद अब्दुल कयूम, मोहम्मद अहमद, नसीर अहमद, अजय कुमार गुप्ता, संतोष गुप्ता, सुनील गुप्ता, राम प्रकाश विश्वकर्मा, संतराम अग्रहरि, मनोज कुमार आदि का कहना है कि निकाय चुनाव में कस्बे के लोगों को बेहतर विद्युत आपूर्ति देने वाला विद्युत वितरण खंड वर्तमान समय में विद्युत आपूर्ति को बे पटरी कर दिया है। इसके कारण आम उपभोक्ताओं से लेकर लघु उद्यमी व बुनकर तक बार-बार विद्युत कटौती से परेशान हो रहे हैं।
विद्युत निगम के सहायक अभियंता अजय मौर्या का कहना है कि विद्युत वितरण खंड मेंहदावल को जितनी विद्युत आपूर्ति उपलब्ध हो रही है, उतनी उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जा रही है। लोकल फाल्ट व विषम परिस्थिति में ही कटौती की जाती है। फिर भी लोकल फाल्ट बनाने का समय निश्चित कर विद्युत आपूर्ति बाधित होने से रोकने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें